Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यदिल्लीगणतंत्र दिवस की झांकियों में आप सरकार क्या अपना घोटाला दिखाना चाहती...

गणतंत्र दिवस की झांकियों में आप सरकार क्या अपना घोटाला दिखाना चाहती है: बांसुरी स्वराज

दिल्ली भाजपा सचिव सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली और पंजाब की प्रस्तावित झांकियों को अनुमति नहीं दिए जाने पर आम आदमी पार्टी का हंगामा समझ में नहीं आ रहा है। विशेषज्ञों की एक अत्यधिक विशिष्ट समिति राज्य सरकारों और सरकारी विभागों से प्राप्त गणतंत्र परेड की झांकियों के प्रस्तावों पर निर्णय लेती है। यह शर्मनाक है कि आप नेता अपने झांकी प्रस्तावों को खारिज करने का कारण बताए बिना क्यों एक विशेषज्ञ समिति के फैसले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा सचिव ने कहा है कि यह एक पहलू है, जबकि दूसरी ओर लोग जानना चाहते हैं कि अगर अनुमति दी जाती तो पंजाब और दिल्ली सरकारें झांकियों में क्या दिखातीं, क्योंकि पास केवल अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार की गाथाएं और घोटाले दिखाने को हैं। सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा है कि आप सरकार के पास दिखाने के लिए शराब घोटाला, नकली दवा घोटाला, बंगला घोटाला, पंजाब में ड्रग बिक्री या पंजाब और दिल्ली के मंत्रियों के जेल जाने की कहानियां हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments